नशे की हालत में नाले में गिरने से हुई मौत

नशे की हालत में नाले में गिरने से हुई मौत

लखन लोहार (संवाददाता) 

बंडा़मुंडा़ थाना अंतर्गत आनेवाले डुमेरता ग्राम से होकर गुजरने वाली राउरकेला - बरसुआँ रेलवे पटरी पर बने नाले से बरामद शव की पहचान बिसरा थाना क्षेत्र अंतर्गत आनेवाले उड़सू पंचायत के जोटो टोला निवासी भरत सिंह के रूप में हुई है। 
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार भरत सिंह डुमेरता के बूढ़ी कुदर स्थित अपने मामा के घर गया था, वापसी के समय नशे की हालत में उक्त नाले में सर के बल गिर पडा़ जिससे उसकी गर्दन टूटने से मौत हो गई।
जिसकी सूचना बंडा़मुंडा़ थाने को मिलने पर पुलिस द्वारा शव को अपने कब्जे में लेकर जांच पड़ताल की गई, जांच में सारी बाते सामने आई है।