युवा कांग्रेस की स्थापना दिवस मनाई गई

भद्रक जिले के वासुदेव पुर में राहुल गांधी सेना ने युवा कांग्रेस का स्थापना दिवस मनाया। भद्रक जिले के बासुदेवपुर नगर पालिका में युवा कांग्रेस का स्थापना दिवस मनाया गया। इस मौके पर कई तरह के कार्यक्रम आयोजित किए गए। स्थानीय नीलमणि टाउन हॉल के सामने गांधीजी की तस्वीर पर फूल चढ़ाने के बाद यूथ कांग्रेस का झंडा फहराया गया। बाद में मिठाई बांटी गई। इस मौके पर पेड़ लगाने का कार्यक्रम भी रखा गया। राहुल गांधी सेना की तरफ से रमेश चंद्र चंद, संतोष नायक, लतेश्वर नायक, संतोष कुमार पंडा, दीपक नायक, लक्ष्मण कुमार बेहरा, जगदीश दास, दीपक दास मौजूद थे।