पुनः गौचलान हुई बिफल

गौचालान का विरोध, पुलिस की कारवाई होने के बावजूद गौचलान रूकने का नाम नही ले रही है, आखिर कैसे और क्यो ?

पुनः गौचलान हुई बिफल

लखन लोहार (संवाददाता) 

तीन मालवाही पिकअप वैन में गयों को लेकर कुतरा प्रखंड़ के खतकुलबहाल से आर एस कालोनी के रास्ते बिसरा प्रखंड़ के गुडगुडजोड़ आने के क्रम में आर एस कालोनी के स्थानीय लोगो द्वारा विरोध किए जाने से तीनो वाहन के चालक फरार हो गए। मौके पर पहुची पुलिस गायों को गौशाला पहुँचाई और सभी वाहनो को अपने कब्जे में ले लिया है। 

प्राप्त सूचना के अनुसार तीन मालवाही पिकअप वैन (ओडी 14पी 6091,ओडी 15ई 3246, ओडी 16 एबी 492), में गाये लाद कर आर एस कालोनी के रास्ते खटकुलबहाल से गुडगुड़जोड़ लाया जा रक्षा था कि आर एस कालोनी के "ए"ब्लाक में स्थित पुल के पास दो वाहन दुर्घटना ग्रस्त हो गई , दुर्घटना होने की आवाज सुनकर आसपास के लोग घटना स्थल पर जुटने लगे, जिसे देखकर तीनो वाहनो के चालक मौके से फरार होने में सफल रहे।

घटना स्थल से एम.डी.शहनवाज उर्फ चींटू पकड़ा गया। स्थानीय लोगो की सूचना पर पहुँची पुलिस सभी वाहनो को अपने कब्जे में लेकर गायो को गौशाला भिजवा दिया। 

इसी तरह इसी रास्ते से होकर बीती रात दो लोग गायो को पैदल लेकर जा रहे थे। ग्रामीणो को शक होने पर उनसे पूछताछ की गई जिससे गौचालान होने का खुलासा हुआ।बजरंग दल के सहयोग से गाय हाँकने वाले को चेतावनी देकर छोड़ दिया गया और गायो को गौशाला भेजी गई। 

पिछले कुछ दिनों से इस रास्ते से होकर लागातार गौचालान की खबरें आ रही है पुलिस द्वारा इसपर कारवाई भी की जा रही है, स्थानीय लोग भी इसका विरोध कर रहे हैं पर गौचलान बंद हौने का नाम नही ले रही है।