चोरी से कोयला ले जाते चार ट्रको के साथ चार लोग पुलिस की गिरफ्त में

चोरी से कोयला ले जाते चार ट्रको के साथ चार लोग पुलिस की गिरफ्त में

अनुराग आचार्य (व्यौरोचीफ) 

तालचेर में कोयलाचोरी का मामला थमने का नाम नही ले रही है। 
पुनः ट्रको में भरकर कोयला चोरी का मामला प्रकाश में आया है इस मामले में चार ट्रको के साथ चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। 

यह मामला है तालचेर के कोयलारी थाना का जहाँ जगन्नाथ कोयला खान से कोयला चोरी करते चार ट्रको के साथ चार लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। 
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जगन्नाथ कोयला खान से चार ट्रको में कोयला लाद कर चोरी से लेजाते समय पुलिस ने धर दबोचा , इन ट्रकों की पंजीकरण संख्या "ओडी 04 आर 4085 ,ओडी 35 ए 8571,ओडी 15 ए 6484,और ऐडी 35 डी 2500 है। 

इस मामले में बैरागी देहुरी(25),सुमंत प्रधान (32),दिव्यरंजन साहू (20), और विचित्रानंद साहू(24) नामक चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। 

तालचेर के कोयला खानों की सुरक्षा में तैनात सुरक्षाकर्मी, ओडिशा औद्योगिक सुरक्षा बल, स्थानीय पुलिस के रहते किस प्रकार नाना उपायो से कोयला चोरी हो रहा है यह एक बहुत बड़ा प्रश्न है।