हर्षोल्लास मनाया गया पुत्र जितिया

अनिल कुमार सराफ (रिपोर्टर) 

झारसुगुड़ा जिले के लाइकरा क्षेत्र में मूलाष्टमी के अवसर पर पारंपरिक पुत्र जितिया का पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ संपन्न हुआ।
ओषा के अगले दिन सुबह माताओं ने स्नान करने के बाद अपने पुत्र पुत्रियों को दूब घास अर्पित की और उनके मंगलमय भविष्य की कामना करते हुए जितिया धारण कराया। इस धार्मिक अनुष्ठान के दौरान लाइकेरा में पूजा का संपादन बनमाली मिश्रा ने किया, जबकि डेभरी पूजा का कार्य प्रशांत राय द्वारा संपन्न हुआ।