जयकुमार सिंहदेव लागातार पाँचवी बार अध्यक्ष चुने गए

जयकुमार सिंहदेव लागातार पाँचवी बार अध्यक्ष चुने गए

सुशांत मल्लिक (संवाददाता) 

कालाहांडी जिला के एम.रामपुर बार एसोसिएशन का चुनाव संपन्न हुआ।इस चुनाव में विजयी प्रत्याशी अतिवक्ता जयकुमार सिंहदेव पांचवीं बार, बार एसोसिएशन के अध्यक्ष चुने गए है। 
कालाहांडी जिला एम.रामपुर बार एसोसिएशन अध्यक्ष चुनाव पदाधिकारी विशंभर राणा व दुर्गा प्रसाद मिश्र की देखरेख में बार एसोसिएशन कार्यालय में चुनाव संपन्न हुआ है।
इस चुनाव में कुल 65 मतदाताओं में से 49 ने वोट डाला, जिसमें जयकुमार सिंहदेव को 40 वोट मिले और सत्यजीत चटर्जी को 9 वोट मिले।  


इस चुनाव में बीजयी प्रत्याशीयो में उपाध्यक्ष प्रशांत कुमार त्रिपाठी, संपादक के रूप में जतिन साहू, संयुक्त संपादक आशीष कुमार मिश्रा, शुद्धेन पटनायक, कोषाध्यक्ष नरेश कुमार साहू, प्रबंध समिति सदस्य पुष्पेंद्र कुमार सिंहदेव, सपन कुमार पटनायक, प्रदीप कुमार प्रहराज अश्विनी कुमार पांडा, ममता भोई चुने गए है। 
निर्वाचित चुनाव अधिकारी श्री. राणा ने अध्यक्ष, संपादक और समिति के सभी सदस्यों को शपथ दिलाई। 
एम.रामपूर बार एसोसिएशन में श्री सिंह देव लगातार 5वीं बार अध्यक्ष चुने गए हैं।