आइविडी केन्द्र में पेड़ लगाकर मनाया गया विश्व पर्यावरण दिवस
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर गुरूवार 05 जून 2025 को एकल ग्रामोत्थान फाउंडेशन द्वारा संचालित आईवीडी सेंटर बिसरा में विश्व पर्यावरण दिवस एवं गंगा दशहरा कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में बिसारा वन रेंजर स्मृति नंदा महाराणा एवं सुनीता जोजो ने पर्यावरण के महत्व को समझाया। उन्होंने लोगों से जल एवं वन संरक्षण के प्रति जागरूक होने का आग्रह किया। साथ ही वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण की दिशा में कदम बढ़ाने का आग्रह किया। इस अवसर पर आईवीडी बिसारा समिति के अध्यक्ष दामू तिर्की , कांति दीदी, कंप्यूटर ट्रेनर ज्योतिष, सिलाई ट्रेनर पुष्पा, किसान ट्रेनर गिरिजानंदन, कंप्यूटर एवं सिलाई प्रशिक्षु कुल 168 लोग उपस्थित थे। सभी ने अपनी क्षमता अनुसार फलदार पेड़ लगाए और उन पेडों की रक्षा करने का बीडा़ उठाया।






