मुख्यमंत्री द्वारा सीमेंट कारखाना का उद्घाटन
रामप्रवेश चौधरी (संपादक)
सुंदरगढ़ जिला अंतर्गत राजगांगपुर विधान सभा क्षेत्र में आनेवाले कुत्रा थाना के अधीन 2 साल से बनती आ रही जेएसडब्ल्यू सीमेंट कारखाना जो पहले शिवा सीमेंट लिमिटेड के नाम से थी,कारखाने का मुख्यमंत्री नवीन पटनायक द्वारा बिते कल 30 मई को वर्चुअल रूप से उद्घाटन किया गया।
आपको बता दें कि पहले शिवा सीमेंट लिमिटेड के नाम से चल रही सीमेंट प्लांट को 2 साल पहले जेएसडब्ल्यू यानी कि जिंदल कंपनी द्वारा खरीद ली गई थी जिसका विस्तारीकरण करने के बाद 30 मई को ओडिशा के मुख्यमंत्री श्री नवीन पटनायक के हाथों वर्चुअल उद्घाटन किया गया।इस सीमेंट कारखाना से 1.5 मिनियन टर्न किलिंगकर उत्पाद करने का लक्ष्य रखा गया है।
वही ज्ञात हो कि ओडिशा 10 जिलों में 11 सेक्टरों में 21 नई औद्योगिक परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास मुख्यमंत्री नवीन पटनायक द्वारा की गई, इस अवसर पर कंपनी के सभी वरीय अधिकारी एवं कर्मचारी की उपस्थिति देखी गई।
बताते चलें कि ओडिशा का सुंदरगढ़ जिला के पास पूरे एशिया के औद्योगिक क्षेत्र का 9% हिस्सा है। जहां पहले से ही डालमिया सीमेंट की एक बड़ी सीमेंट कारखाना आजादी के ठीक बाद से ही चल रही है अब एक और जीएसडब्ल्यू सीमेंट कारखाना के चालू हो जाने से सुंदरगढ़ जिला के राजगागपुर विधान सभा अब सीमेंट नगरी के रूप में जाना जाएगा अब देखना यह होगा कि जेएसडब्ल्यू सीमेंट कारखाना में कितने स्थानीय लोगों को रोजगार मिलती है। विस्थापन और रोजगार के मुद्दे को लेकर कई बार जेएसडब्ल्यू कारखाना के मुख्य द्वार पर स्थानीय मजदूर धरना प्रदर्शन कर चुके हैं लेकिन कंपनी चालू होने के बाद विशेष ध्यान स्थानीय मजदूरों का रोजगार को लेकर रहेगा।





