5टी सचिव वीके पांडियन तालचेर के दौरे पर
अनुराग आचार्य (व्योरोचीफ)
तालचेर कॉलेज परिसर में आयोजित जन सुनवाई में 5टी सचिव वीके पांडियन ने मां हिंगुला और जय जगन्नाथ कहकर लोगों की मांगें सुनीं। तालचेर के कॉलेज परिसर में मौजूद लोगों से मांगें एकत्र कीं और जल्द से जल्द मांगों को पूरा करने का वादा किया। उन्होंने कहा कि यदि किसान भाइयों की कोई मांग है तो उसे प्राथमिकता दी जायेगी। मुख्यमंत्री ने लोगों की समस्याओं को समझने के लिए उन्हें यहां भेजा है। तालचेरे ने ओडिशा की आर्थिक रीढ़ में एक प्रमुख भूमिका निभाई है। यह बात माननीय मुख्यमंत्री जी भी भलीभांति जानते हैं। उन्होंने कहा, इसलिए तालचेर को जल्द से जल्द और विकसित करने का प्रयास किया जाएगा। इसके साथ ही अगले 7 दिनों के अंदर मुख्यमंत्री तालचेर के मंदिर, मस्जिद, चर्च और सामुदायिक केंद्र की घोषणा करेंगे, जो क्षेत्रवासियों के लिए अच्छी खबर होगी।





