लोआराम सरकारी उच्च विद्यालय का वार्षिक उत्सव संपन्न

लोआराम सरकारी उच्च विद्यालय का वार्षिक उत्सव संपन्न

हरहर शम्भू चौधरी (मुख्य संपादक) 

 नुआगाँव प्रखंड़ अंतर्गत आनेवाले  चीतापीडी पंचायत के लोआराम सरकारी उच्च विद्यालय का आज वार्षिकोत्सव मनाया गया। 

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पश्चिम ओडिशा विकास परिषद की उपाध्यक्षा सुशीला टोप्नो ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि यह आप सबका सौभाग्य है कि दण्डमुक्त वातावरण में आधुनिक सुविधाओ से युक्त विद्यालय में शिक्षा ग्रहण कर रहे हो। सरकार द्वारा विद्यार्थीयो के लिए अनेको लाभकारी योजनाएं चलाई जा रही है इसका लाभ उठाना चाहिए। उन्होने धान की रोपाई, खेती के अन्य कार्य, पालतू पशुओं को चराने का उदाहरण देते हुए अभिभावको को सलाह दी की बच्चों को घरेलू काम में ज्यादा समय तक लगाने से वह स्कूल नही आ पाते है इसकी पूरी जिम्मेदारी अभिभावको की बनती है,कि वह अपने बच्चों को पढ़ने के लिए पर्याप्त समय दे। 

सम्मानित अतिथि अतिरिक्त प्रखंड़ शिक्षाधिकारी मनमथ पंडा ने लोआराम में एक कालेज खोलेजाने की आवश्यकता पर जोर देते हुए कहा कि स्कूली शिक्षा पूरी कर लेने के बाद आगे की पढ़ाई के लिए सिमांतर छात्रों को पचास किलोमीटर दूर तक जाना पड़ता है। अगर इस जगह एक कालेज खुल जाए तो क्षेत्र के छात्रों के लिए काफी सुविधा होगी।


इस अवसर पर छात्रों के लिए विद्यालय में आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओ में उत्तीर्ण छात्रों को अतिथियो ने पुरस्कृत किया

मध्यान भोजन के उपरांत विद्यालय के छात्रों ने सासंकृतिक नृत्य संगीत का कार्यक्रम पेश कर अतिथियो को मंत्रमुग्ध कर दिया। 

नृत्यसंगीत कार्यक्रम का मुख्य आकर्षक "पढेगे लिखेगे"और संबलपूरी नृत्य रहा। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पश्चिम ओडिशा विकास परिषद की उपाध्यक्षा सुशीला टोप्नो, सम्मानित अतिथियो में  अतिरिक्त प्रखंड़ शिक्षाधिकारी मनमथ पंडा़, क्लस्टर संसाधन केंद्र समन्वयक (सीआरसीसी) अजय कुमार सेठी, प्रधानाध्यापिका अर्चना त्रिपाठी, स्तानीय सरपंच एतो खाखा व अन्य विद्यालयो के शिक्षक उपस्थित थे।