जंगली जीव जंतुओ का शिकार करने के आरोप में दो गिरफ्तार

जंगली जीव जंतुओ का शिकार करने के आरोप में दो गिरफ्तार

बामरा रेंज के वन विभाग  द्वारा  चिड़िया मारने वाले दो लोगो को जंगल से गिरफ्तार कर कोट चालान किया गया है।
संबलपुर जिला अंतर्गत बामडा बन विभाग के वन अधिकारी द्वारा जंगल से दो चिड़िया मारने वाले सख्त को पकड़कर कोर्ट चालान कर दिया गया है।

आपको बता दें कि आए दिन जंगल में आदिवासी क्षेत्र के लोग शिकार करते हुए चिड़िया को मारकर खा जाते हैं उसी क्रम में बामड़ा के वन विभाग के अधिकारी द्वारा गस्ती करने के दौरान दो चिड़िया मारने वाले शख्त "चैतू सिंह ग्राम नूतन गांगाबहल एवं दुर्गा भाइंशा ग्राम कंचनपुर जिला संबलपुर"को गिरफ्तार कर कोर्ट चालान कर दिया गया है। इनकेेे पास से चिड़िया मारने के गुलेल, गुलेल में लगने वाली गोटी, के साथ आधुनिक टॉर्च बरामद किया गया है। इस बाबत दोनों के विरुद्ध एक मामला दर्ज कर कोर्ट चालान कर दिया गया है । वही शिकायत है कि आए दिन जंगल में शिकार कर अनेक जीव जंतु एवं पक्षियों को मार कर खा जाते हैं, इसे देखते हुए बामड़ा वन विभाग के उच्च अधिकारी द्वारा एक टीम गठन कर औचक छापामारी की जा रही है।