मुख्तार अंसारी की मौत के बाद तीन शहरों में धारा 144
उत्तर प्रदेश के दबंग नेता मुख्तार अंसारी की इलाज के दौरान मौत हो गई, सूत्रों के अनुसार पेट मे तकलीफ होने के बाद उन्हें फिर से मेडिकल कॉलेज ले जाया गया था जहाँ डॉक्टर ने मुख्तार को मृत्य घोषित कर दिया।
मुख्तार की मौत के बाद मऊ, बांदा और गाजीपुर में धारा 144 लागू कर दी गई है। मुख़्तार के बड़े भाई अफजाल और शिवगत उल्ला अंसारी बाँदा पहुँचे है, वही मुख़्तार के परिवार के अन्य लोग भी बाँदा पहुँच रहें हैं। खबर है कि मुख्तार का शव परीक्षण तीन डाक्टरों के दल द्वारा किया जाएगा जिसकी विडियोग्राफी की जाएगी। शव परीक्षण के बाद शव परिजनों को सौंप दी जाएगी। उनके पार्थिव शरीर को ग़ाज़ीपुर में अंसारी परिवार के क़ब्रों के बीच दफ़नाया जाएगा।





