महिला पर दिनदहाडे़ घर में घुसकर जानलेवा हमला योगी तक पहुंचा शिकायत
बस्ती - बभनान बाजार में दिन दहाड़े दिलदार नामक एक मुस्लिम युवक ने एक महिला पर मुर्गा काटने वाले हथियार से हमला कर दिया जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई है फिलहाल महिला की हालत गम्भीर बताई जा रही है,उक्त घायल महिला गोरखपुर मैडिकल कालेज एवं अस्पताल में चिकित्साधीन है।
यह घटना बीतेकल मंगलवार की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार के दिन बभनान नगर पंचायत के बाबा बागेश्वर नाथ वार्ड में एक मुस्लिम युवक दिलदार चिकवा पुत्र कल्लू चिकवा ने एक महिला रजनी कौशल पत्नी राम उतार कौशल को इस बात को लेकर चाकू मारकर कर घायल कर दिया की वह उसकी हरकतों का विरोध कर रही थी। दिलदार को यह बात पसंद नहीं आयी और वह अपने घर से मुर्गा काटने वाला हथियार ले आया और उस महिला पर हमला कर दिया। इस काम में दिलदार की माँ ने भी इस अपराध को अंजाम देने में बेटे की पूरी मदद की और रजनी कौशल के घर में घुस गई जहां इस घटना को अंजाम दिया गया । घटना के बाद दोनों मां बेटे को लोगों ने पुलिस को सुपुर्द कर दिया ।गौर पुलिस ने दिलदार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया किन्तु उसके सहयोग में रही उसकी मां को पूछतांछ के बाद छोड़ दिया। जिससे गौर पुलिस के ऊपर शक की सुई लटकी हुई हैं और पुलिस की कार्यशैली पर प्रश्न उठने लगे है। वहीं मेडिकल कॉलेज में जीवन मृत्यु से संघर्ष कर रही रजनी की हालत चिंताजनक बना हुआ है जहां उसके परिवार के लोग साथ बने हुए हैं। थाने से प्राप्त सूचना के अनुसार किसी प्रकार की लिखित तहरीर गौर थाने पर अभी तक नहीं दी गई हैं।उन लोगों ने यह भी बताया तमाम सामाजिक संगठनों के लोग उनके सम्पर्क में हैं जो हर तरह की सहायता कर रहे हैं। विश्व हिन्दू परिषद, बजरंग दल सहित कई संगठन पीड़ित परिवार के साथ खड़े हैं। बुधवार को रात में डाक्टर शैल्यचिकित्सा कर पीड़िता को बचाने का पूरा प्रयास करेंगे।इस चाटना को लेकर आज बस्ती में मौजूद रहे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को एक ज्ञापन सौंपा गया है।
अब देखना यह है कि फैसला आन द स्पाट के लिए प्रसिद्ध मुख्यमंत्री तक इस घटना की शिकायत जाने के बाद पीड़िता के साथ कैसा न्याय होता है।





