मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हाथों होगा भव्य हनुमत कथा मंडप का लोकार्पण
मा. मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार योगी आदित्यनाथ से लखनऊ स्थित मुख्यमंत्री आवास पर भेंट कर आगामी 23 मई को हनुमत कथा मंडपम् के दिव्य व भव्य लोकार्पण हेतु मा.मुख्यमंत्री को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित करने हेतु आज हनुमानगढ़ी अयोध्या धाम से प्रमुख महंत गण एवं प्रतिनिधि मंडल मिलकर आमंत्रित किया जिसमे महंत मुरली दास जी महाराज (श्रीमहंत निर्वाणी अनी एवं पट्टी हरिद्वारी), महंत राम चरण दास जी महाराज (श्रीमहंत पट्टी बसंतिया), डॉ महेश दासजी महाराज (प्रतिनिधि गद्दीनशीन हनुमानगढ़ी), गौरी शंकर दासजी महाराज (सहयोगी श्रीमहंत पट्टी बसंतिया), नंदराम दासजी महाराज (प्रतिनिधि- श्रीमहंत उज्जैनिया), महंत राजेश दासजी महाराज पहलवान (उत्तराधिकारी महंत पट्टी हरिद्वारी), सरपंच राम कुमार दासजी महाराज एवं पुजारी हेमंत दासजी महाराज (प्रतिनिधि-श्रीमहंत सागरिया) उपस्थित रहे।





