गोवा मुक्ति दिवस पर प्रधानमंत्री ने दी बधाई
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गोवा मुक्ति दिवस पर गोवा के लोगों को बधाई दी है।
ट्वीटर शोसल मीडिया में ट्वीट कर प्रधानमंत्री ने कहा;
"गोवा के लोगों को गोवा मुक्ति दिवस की बधाई। इस दिन, हम उन सभी के साहस और महान योगदान को याद करते हैं, जो गोवा को मुक्त कराने के आंदोलन का हिस्सा थे। हम उनकी दृष्टि से प्रेरित हैं और गोवा के विकास की दिशा में काम कर रहे हैं।"
गोवा मुक्ति दिवस हर साल 19 दिसंबर को पुर्तगालियों से स्वतंत्रता प्राप्त करने वाले राज्य की वर्षगांठ के रूप में मनाया जाता है. पुर्तगाली शासन के तहत 450 सालों के बाद 1961 में गोवा को मुक्त किया गया था।





