भूतपूर्व सैनिकों के सम्मान में एनसीसी कैडेट की रैली

भूतपूर्व सैनिकों के सम्मान में एनसीसी कैडेट की रैली
भूतपूर्व सैनिकों के सम्मान में एनसीसी कैडेट की रैली

रामप्रवेश चौधरी (संपादक) 

 सुंदरगढ़ जिला के राजगांगपुर शहर में स्थित स्थानीय डाक बंगला प्रांगण से आज अवकाश प्राप्त सैनिकों ने एकत्र होकर एनसीसी छात्रों के साथ मिलकर भूतपूर्व सैनिक सम्मेलन का हिस्सा बनते हुए एक रैली निकाली गई।यह रैली स्थानीय डाक बंगला से होते हुए स्थानीय थाना होकर स्थानीय मारवाड़ी धर्मशाला प्रांगण में पहुँचा जहाँ एक सभा का आयोजन किया गया था।

इस सभा में उपस्थित सभी अवकाश प्राप्त सैनिकों ने सरकार से मिलने वाली अपनी सुविधाओं पर चर्चा की जो सुविधा भूतपूर्व सैनिकों को नहीं मिल रहा है उसके लिए अवकाशप्राप्त सैनिकों को एकजुट होने की बात रखी गई ,और पेंशन और टर्मिनल फायदे को लेकर चर्चा की गई।

वही इस सभा में चार चांद लगाने हेतु स्कूलों के छात्रों द्वारा अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया सभा में मुख्य अतिथि के रूप में स्थानीय विधायक अवकाश प्राप्त लेफ्टिनेंट कर्नल डॉक्टर सी.एस.  राजन एक्का के साथ शहर के अनेक अवकाश प्राप्त सैनिक की उपस्थिति में शहर में पहलीबार इस तरह की  सभा का आयोजन किया गया। इस सभा में उपस्थित स्थानीय लोगों द्वारा इस आयोजन की सराहना की गई।