स्वच्छ व सामाजिक सचेतना शोभायात्रा

स्वच्छ व सामाजिक सचेतना शोभायात्रा

अनुराग आचार्य (व्यौरोचीफ) 

तालचेर व्लाक के ब्रजनाथपुर पंचायत में स्वच्छता ही सेवा पक्ष पालन अवसर पर सामाजिक सचेतना शोभायात्रा का आयोजन किया गया था। 
ओड़िशा सरकार के पंचायती राज एवं पेयजल विभाग के सरपंच नरेशचंद्र बेहरा के द्वारा आयोजित  इस कार्यक्रम में तालचेर सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी चिन्मयी चेतना दास योगदान देकर स्वच्छता के संबंध में लोगो को स्वच्छ रखने के लिए परामर्श देने के साथ परिवेश साफ रखना कूड़ादान व्यवहार करना, वाहर मलत्याग के लिए ना जाकर शौचालय का व्यवहार करना। विद्यालय परिसर को साफ व स्वच्छ किया गया।
दो अक्टूबर को इस पंचायत को वाह्य मलमूत्र त्याग मुक्त पंचायत घोषणा करने की बात कहे थे। इस कार्यक्रम में डीपीएम मानसी राउत, कनिष्ठ अभियंता अरुणिमा  महाराणा, जिलापरिषद सदस्य वभृप्रसाद पति, वार्ड सदस्य, प्राणी मित्र, कृषि मित्र, बैंक मित्र आंगनबाडी़ और आशाकर्मीयो ने अपना योगदान दिया था।