रामनवमी को लेकर शांति कमेटी की बैठक संपन्न
रामप्रवेश चौधरी(संपादक)
रामनवमी को लेकर शांति कमेटी की बैठक आयोजित की गई जिसमें हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी रामनवमी जुलूस शांति तरीके से निकालने का निर्णय लिया गया है।
सुंदरगढ़ जिला में स्थित राजगांगपुर शहर के विजू पटनायक कल्याण मंडप प्रांगण में रामनवमी जुलूस को लेकर शांति कमेटी की बैठक की गई। इस बैठक में रामनवमी जुलूस को लेकर जिला के अतिरिक्त जिलापाल अभिमन्यु बेहरा ,उपजिलाधिकारी ,वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र माझी ,प्रखंड़ विकास अधिकारी पीयूष लोहार, तहसीलदार एजीएस विनय कुल्लू, नगरपाल माधुरी लुगुन, थाना प्रभारी बिवास्त कुमार प्रधान की अध्यक्षता में शहर के 23 अखाड़ा कमेटी के अध्यक्ष एवं शहर के जाने-माने लोग एवं सैकड़ों स्थानीय लोगों की उपस्थिति में रामनवमी जुलूस को लेकर चर्चा करते हुए शांति तरीके से हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी जुलूस निकालने की सभी ने बात रखी।
इस शांति कमेटी सभा में कुलदीप सिंह, देव रंजन विनोद, अमरेश पंडा ,कमल अग्रवाल अशोक दास, राजेंद्र बेहरा, शशिरेखा सामल, राकेश नंदा, इफ्तिखार अहमद उर्फ पाका बाबू,एवं अन्य लोग उपस्थित होकर
सभी ने रामनवमी को लेकर चर्चा करते हुए शांति तरीके से जुलूस निकालने पर चर्चा की।





