बंडामुंडा़ पुलिस ने की 720 किलो स्क्रैप जब्त
बंडामुंडा पुलिस ने 720 किलो स्क्रैप से भरी ऑटो रिक्शा जब्त की है और आटो चालक को गिरफ्तार कर लिया है।
बंडामुंडा पुलिस ने गुरुवार शाम गुप्त सूचना के आधार पर एक बड़ी कार्रवाई करते हुए स्क्रैप से भरी एक ऑटो रिक्शा जब्त की है. पुलिस ने मौके से एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ शुरू कर दी है।
बंडामुंडा थाना से मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस को सूचना मिली थी कि डीज़ल कॉलोनी से राउरकेला की ओर जा रही एक ऑटो में भारी मात्रा में लोहे का स्क्रैप अवैध तरीके से परिवहन किया जा रहा है। जानकारी मिलते ही बंडामुंडा थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने डीज़ल कॉलोनी और राउरकेला के बीच मुख्य सड़क पर छापेमारी कर ऑटो रिक्शा जब्त कर चालक को हिरासत में ले लिया है, आटो रिक्शा में करीब 720 किलो लोहे का स्क्रैप लदा था। फिलहाल पुलिस स्क्रैप के अवैध कारोबार से जुड़े मामले की जांच में जुट गई है।





