भीषण सड़क दुर्घटना में मोटरसाइकिल सवार की दर्दनाक मौत
उरई (जालौन) बार-बार हो रही दुर्घटनाओं तथा मौतों के मामलों को लेकर नागरिक बेचैन हो गये हैं। बुधवार को कदौरा रोड में तेज रफ्तार ट्रक से बाइक की जोरदार भिंडत हो गई इस हादसे में मोटरसाइकिल सवार युवक की दर्दनाक मौत हो गई।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक शशिकांत कुशवाहा उम्र लगभग 35 वर्ष पुत्र कमलेश निवासी ग्राम बरही विकास खण्ड कदौरा तहसील कालपी बुधवार 6 मई को पुखरांया कस्बे से अपनी बाइक की सर्विस कराकर अपने गांव बरही वापस लौट रहा था। सुबह साढ़े 10 बजे जोल्हूपुर मोड़ - हमीरपुर हाइवे स्टेट में बरही बम्बा के नजदीक बेकाबू ट्रक की टक्कर लगने से बाइक सवार शशिकांत कुशवाहा घायल हो गया। गम्भीर रूप से घायल शशिकांत को डायल 112 पुलिस टीम ने शशिकांत को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कालपी में भर्ती कराया गया। ड्यूटी में मौजूद चिकित्साधिकारी डा आदर्श गौतम ने स्वास्थ्य परीक्षण कर शशिकांत को मृत्य घोषित कर दिया।





