इमाम की असमय मौत से स्थानीय लोगों में आक्रोश
- हरहर शम्भू चौधरी (मुख्य संपादक)
राउरकेला से बिसरा की ओर जानेवाली मुख्य सड़क पर स्थित कुकडा़ फाटक रेलवे क्रसिंग पर रेलवे विभाग द्वारा संचालित फाटक को पार करने के क्रम में शनिवार की रात लगभक 9.00बजे के करीब में एक गिट्टी लदी हाईवा एक बुलेट सवार को पिछे से टक्कर मारकर कुचल दी।इस घटना से आक्रोशित स्थानीय लोगों ने शनिवार की रात घटना घटित होने के बाद से ही दूसरे दिन रविवार यानी आज सुबह के 9.00 बजे तक कुकडा़ फाटक गेट में ही घटना के विरोध में डटे रहे।
घटना स्थल से मिली जानकारी के अनुसार गिट्टी लदी हाइवा क्रमांक "ओआर 15एल 6128" और काले रंग की बुलेट क्रमांक "ओडी 14 डब्लु 5030" दोनों वाहन बिसरा की ओर से राउरकेला की तरफ जा रही थी। बुलेट जिसमें इमाम साहब के नाम से जाना जाने वाला नया बस्ती स्थित छोटी मस्जिद का इमाम सवार था को हाईवा ने पीछे से टक्कर मार दी जिससे संतुलन खोकर इमाम साहब सड़क पर गिर पडे़ यह देख लोग हाईवा चालक को रूकने का जोर जोर से आवाज देते रहे पर हाईवा इमाम को कुचलते हुए निकली और आगे जाकर फाटक की बैरिकेटींग के एक लोहे में फंसकर रूक गई तबतक इमाम की मौके पर ही मौत हो चुकी थी।
दुर्घटना की यह खबर बिसरा अंचल में जंगल की आग की तरह फैल गई,घटना के थोड़ी ही देर बाद सैकडो लोग घटना स्थल पर पहुंच कर इस घटना के विरोध में प्रदर्शन करने लगे आज सुबह चार बजे तक इमाम का शव घटना स्थल पर ही पड़ा रहा। और 9.00 बजे तक प्रदर्शनकारी यथा स्थान जमें रहे।
प्रत्यक्षदर्शीयों की माने तो अगर हाईवा लोहे में न अटकी होती तो हाइवा से कुचलकर कई और जाने जा सकती थी। लोगों का कहना है कि हाईवा चालक नशे में था।





