आठ मांगों को लेकर मजदूर यूनियन का धरना प्रदर्शन
अनुराग आचार्य (व्यौरोचीफ)
एचएमएस मजदूर यूनियन ने 8 मांगों को लेकर तालचेर स्थित लिंगराज कोयला खदान परियोजना अधिकारी कार्यालय पर धरना दिया और प्रस्ताव दिया। लिंगराज कोयला खदान कार्य में लगे सभी कर्मचारियों को सभी सुविधाएं उपलब्ध कराने, कर्मचारियों को उचित क्वार्टर उपलब्ध कराने, उनकी मरम्मत करने, लिंगराज की सभी कॉलोनियों में सीसीटीवी लगाने, एमसीएल के अस्पताल में कर्मचारियों को सभी प्रकार की दवाइयां उपलब्ध कराने समेत 8 मांगों को लेकर धरना दिया गया। अगर एमसीएल द्वारा जल्द ही सभी मांगों को पूरा नहीं किया गया तो मजदूर यूनियन ने चेतावनी दी है कि आने वाले दिनों में आंदोलन तेज किया जाएगा और खदान को बंद किया जाएगा।





