भिनगा में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन

भिनगा में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन

धर्मेंद्र सिंह (ब्यौरो चीफ) 
जिला मुख्यालय तहसील भिनगा में सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी एवं पुलिस अधीक्षक  राहुल भाटी द्वारा तहसील भिनगा में संपूर्ण समाधान दिवस में आए हुए फरियादियों की समस्याओं को सुना एवं उनका निराकरण करने हेतु सम्बन्धित अधिकारी को निर्देशित भी किया, निर्देश देते हुए कहा कि सभी राजस्व निरीक्षक पूरी सतर्कता के साथ सभी मामलों का स्थलीय व अभी लिखिए जांच कर समय रहते ही अपनी आख्या दे तथा आवश्यक कार्रवाई करें तथा पुलिस अधीक्षक ने भी पुलिस विभाग के अधिकारियों कर्मचारियों को निर्देशित किया की कोई भी मामला लंबित न रहे आप सभी निचले पायदान के व्यक्तियों की समस्या को पूरी गंभीरता से लेकर कड़ी कार्रवाई करें जिससे आम जनमानस परेशान ना हो उनकी समस्या पूरी गुणवत्ता पूर्ण निस्तारित किया जा सके। 
मौके पर तहसील के समस्त अधिकारी कर्मचारी गण उपस्थित रहें।