भारत की पहचान और मूल्यों का जीवंत प्रतीक है हिंदी-प्रधानमंत्री

भारत की पहचान और मूल्यों का जीवंत प्रतीक है हिंदी-प्रधानमंत्री

हिंदी दिवस के अवसर पर, प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्र को हार्दिक शुभकामनाएँ देते हुए हिंदी को भारत की पहचान और मूल्यों का जीवंत प्रतीक बताया है। उन्होंने इसके सांस्कृतिक और भावनात्मक महत्व तथा एकता की सूत्रधार के रूप में इसकी भूमिका पर प्रकाश डाला है। उन्होंने नागरिकों से सभी भारतीय भाषाओं को समृद्ध बनाने और उन्हें गौरव के साथ भावी पीढ़ियों को सौंपने के लिए सामूहिक रूप से कार्य करने का आह्वान किया है।

X पर एक पोस्ट में, श्री मोदी ने कहा;

"आप सभी को हिंदी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ। हिंदी केवल संचार का माध्यम नहीं, बल्कि हमारी पहचान और मूल्यों की जीवंत विरासत है। आइए, हम सभी इस अवसर पर एकजुट होकर सभी भारतीय भाषाओं को हिंदी से समृद्ध बनाने और उन्हें गौरव के साथ अगली पीढ़ी को सौंपने का संकल्प लें। वैश्विक पटल पर हिंदी को मिल रहा सम्मान हम सभी के लिए गर्व और प्रेरणा का विषय है।"