भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया रक्तदान
सुभाष गुप्ता (संवाददाता)
राउरकेला : भाजपा कि पानपोष इकाई द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।
केन्द्र में मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल की दूसरी वर्षगांठ के उपलक्ष्य में राउरकेला में भारतीय जनता पार्टी के पानपोश संगठन द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। भाजपा के महिला मोर्चा और युवा मोर्चा के कई नेताओं ने राउरकेला के सरकारी अस्पताल में रक्तदान किया । इस रक्तदान कार्यक्रम में 50 यूनिट से अधिक रक्त संग्रह होने की संभावना जताइ जा रही है।





