नाले में डूबने से एक व्यक्ति की मौत
सुंदरगढ़ जिले के बिरमित्रापुर थाना अंतर्गत आने वाले कपीलास टीपरा बासा के नाले में एक व्यक्ति की डूबने से मौत हो गई। स्थानीय लोगों द्वारा उक्त ब्यक्ति को बिरमित्रापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया था जहाँ डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। प्राप्त सूचना के अनुसार मृतक के परिवार वाले दिल्ली में रहते है, खबर मिलते ही वे बिरमित्रापुर के लिए निकल गए है और आज ही वे बिरमित्रापुर पहुँच जाएंगे।





