दो सरकारी वाहन आपस में टकराई सभी सवार सुरक्षित
प्रह्लाद कुमार तांति (संवाददाता)
राउरकेला - बंडा़मुंडा़ मुख्य मार्ग पर दो सरकारी वाहन आपस में टकरा गई। इस दुर्घटना में सभी सवार सुरक्षित है।
घटना स्थल से मिली जानकारी के अनुसार बीते कल शुक्रवार की शाम 4.30 बजे के करीब रेलवे विभाग की सवारी वाहन क्रमांक "जे.एच 06 एच 3937" को आयकर विभाग की सवारी वाहन क्रमांक "ओ.डी 20 सी.बी 9243 " ने पीछे से टक्कर मार दी। बताया जा रहा है कि आयकर विभाग के वाहन को चला रहा चालक नशे की हालत में था और वाहन की गति भी असमान्य थी। यह दुर्घटना तेज गति की वजह से हुई, जिसका कारण चालक का नशे की हालत में होना बताया जा रहा है।






