ब्राह्मणी नदी में डूबी महिला उद्धार
अनुराग आचार्य (व्यौरोचीफ)
तालचेर सदर थाना क्षेत्र के धरमपुर गांव की रहने वाली एक महिला नदी में नहाने गई थी,पर देर तक घर नहीं लौटी। देर होने के कारण परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन वह नहीं मिली। गांव के ही कुछ युवक कल शाम करीब छह बजे नदी किनारे शौच के लिए गए थे तभी एक उक्त महिला नदी के भीतर पानी में पड़ी मिली,जिसे देख युवको ने मामले की सूचना तालचेर थाना और दमकल विभाग को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला को बचाया और उसे तालचेर के मंडपाला अस्पताल ले गई। जहाँ उसे मृत घोषित कर दिया गया। महिला की पहचान धरमपुर गांव निवासी 48 वर्षीय शांति भूतिया के रूप में हुई है।





