गाय का शव हटाने में राजगांगपुर रेलवे स्टेशन अधिकारी असमर्थ
रामप्रवेश चौधरी (संवाददाता)
सुंदरगढ़ जिला अंतर्रागत आने वाले राजगंगपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर एक आवारा गाय की 4 दिन पहले रेल से कटकर मौत हो गई थी जिसे हटाने में स्टेशन प्रबंधक कोई दिलचस्पी नहीं दिखा रही है | स्टेशन प्रबंधक कि इस लापरवाही के कारण गाय के शव से निकलने वाली दुर्गन्ध से यात्रीयों को काफी परेशानी हो रही है | अधिकारियों को इसकी खबर होने के बावजूद गाय के शव को हटाने में लापरवाही बरत रहे है | आखिर कौन लेगा इसकी जिम्मेवारी यात्री शव के गंध से परेशान हैं |
आपको बता दें कि राजगांगपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर विगत चार दिन पहले किसी ट्रेन से एक आवारा गाय कट गई थी कटने के बाद गाय का शव अभी तक एक नंबर प्लेटफार्म पर देखी जा रही है समाचार लिखने तक पटरी पर ही गाय की शव देखी गई है |
परन्तु रेल कर्मचारी/अधिकारी की ओर से इसे लेकर किसी तरह की कार्रवाई ना किये जाने से यात्री परेशान है रेल कर्मचारी एक दूसरे के ऊपर इसकी जिम्मेवारी का ठिकरा फोड़ने में लगे है | रेलवे की इस लापरवाही से यात्री काफी परेशान हो रहे हैं |
ज्ञात हो कि इस विषय में हमारे संवाददाता रामप्रवेश चौधरी ने स्टेशन मास्टर सेेे बात की जिसपर स्टेशन मास्टर का कहना है कि हमारे पास रेलवे की तरफ से कोई ऐसी सुविधा नहीं दी गई है जिससे मैं गाय के शव को हटा सकू अब यहां प्रश्न उठता है कि रेलवे बिभाग राजगांगपुर रेलवे स्टेशन से प्रत्येक वर्ष करोड़ोंं रुपये राजस्व के रूप में लेे रही है,लेकिन प्लेटफार्म पर साफ करने के लिए एक भी सफाई कर्मचारी मौजूद नहीं है ?
अब देखना यह है कि समाचार प्रसारण होने के बाद इस आवारा गाय की शव हटाई जाती है या यूं ही सड़ने के लिए छोड़ दिया जाता है ?





