नशेडीयो ने मंदिर में किया हाथ साफ
अनुराग आचार्य (ब्यौरोचीफ)
नशा खुरानी के लिए मंदिर में चोरी
तालचेर : औद्योगिक शहर तालचेर में बेरोजगारी बढ़ने के साथ ही नशा खुरानी करने वाले युवाओं की संख्या में भी वृद्धी हो रही है। चूंकि नशापान के लिए पैसा जरूरी है, इसलिए ये नशे में धुत युवक पूरे शहर में चिंता का विषय बन गए हैं, यहां तक कि मंदिरों और कलाकृतियों से भी लूटपाट कर रहे हैं।
रेमूआ शनिमंदिर की हुंडी तोड़कर की गई चोरी की घटना लोगों के जेहन में अभी ताजा थी कि तालचेर के मुख्य बाजार स्थित तारणी माता मंदिर में हुई रूपये और जेवरात चोरी ने अंचल में चोरो के प्रति चिंता बढा दी है। तालचेर में इन दिनों सफेद जहर कहा जानेवाला ब्राउनसुगर का सेवन जोरो पर है। पर यह कहाँ से आ रहा है और युवाओ तक कैसे पहुंच रहा है, यह जहर यह दुर्भाग्य की बात है कि पुलिस और आबकारी विभाग इन्हें पकड़ नहीं पा रहा है।





