डालमियाँ सीमेंट में ट्रेन दुर्घटना
रामप्रवेश चौधरी (संपादक)
सुंदरगढ़ जिला के राजगंगपुर शहर में स्थित डालमिया भारत सीमेंट लिमिटेड के लोको इंजन से मालवाही ट्रेन की बोगीयों को यार्ड में लेजाने के क्रम में अप्रशिक्षित लोको चालक की लापरवाही से बीती रात 10 बजे लोको इंजन द्वारा माल बोगी को साइडिंग यार्ड में लगाने के क्रम में यार्ड की चारदीवारी को तोड़ते हुए तीन माल बोगी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
इस कारखाने में प्रत्येक दिन भारतीय रेल द्वारा डालमिया सीमेंट भारत लिमिटेड की कंपनी से कई रेक सीमेंट लादकर निकलती है उसी क्रम में डालमिया सीमेंट के निजी लोको इंजन से लाई गई बोलियों को यार्ड में लगाने के क्रम में अप्रशिक्षित लोको चालक की लापरवाही से यार्ड में बनी दीवार को तोड़ते हुए 3 मालमाही बोगीयाँ पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई रात्रि का समय होने से किसी की जान माल की खतरा की खबर नहीं मिली है।यह बोगीयाँ बच्चों को विद्यालय तक जाने के रास्ते को पार कर सुता मिल कंपनी की दीवार में जा टकराई, जहां तीन मालवाही बोगीयाँ पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है। लेकिन इस घटना से किसी मानव को क्षति पहुंचने जैसी सूचना अभीतक नहीं मिली है।
अब देखना यह होगा कि भारतीय रेल के अधिकारी इस घटना को लेकर कंपनी पर किस तरह की कार्रवाई करते हैं। बताया जा रहा है कि कंपनी के अप्रशिक्षित लोको ड्राइवर की लापरवाही से यह बड़ी दुर्घटना घटी है घटना की पूरी सच्चाई भारतीय रेल अधिकारीयो द्वारा की जानेवाली जांच से ही निकल कर सामने आएगी। फिलहाल भारतीय रेल के तीन माल बोगी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है,इसपर रेलवे कर्मचारी द्वारा जाँच कार्य जारी है।





