बिना अग्रीम अनुमति के सरकारी विद्यालय में मेले का आयोजन
राजगांगपुर शहर स्थित गोपबंधु विद्यालय प्रांगण में आगामी 30 जुलाई से 31 जुलाई तक लाल बाबा मजार का उर्स मेला लगने जा रहा है। इसके लिए जोर सोर से तैयारी चल रही है। विद्यालय परिसर में टेंट लगाए जा रहे है। यहाँ दो दिवसीय मेले का आयोजन किया जा रहा है।यह मेला स्थानीय प्रशासन की इजाजत से विद्यालय के परिसर में आयोजित किया जा रहा है। एक विशेष समुदाय को विद्यालय परिसर में मेले का आयोजन करने की इजाज़त देना शहर में चर्चा का बिषय बना हुआ है।
नियमों के अनुसार सरकारी विद्यालयों में केवल सरकार द्वारा निर्धारित कार्यों का आयोजन किया जाना चाहिए, जैसे मतदान, आदी कार्य। परंतु नियमों को ताक पर रखकर एक विशेष समुदायको मेले के आयोजन के लिए दो दिनों के लिए स्कूल सौंप देना और स्थानीय प्रशासन द्वारा इसकी स्विकृति देना, राजगांगपुर शहर में इन दोनों चर्चा और आलोचना का केंद्र विंदु बना हुआ है। सरकारी स्कूल परिसर में आयोजित होने वाले उर्स के मेले को लेकर लोगों को यह आलोचना करते सुना गया है, कि सरकारी नियमों को ताक में रखकर इस मेले का आयोजन करने की इजाजत देना एक नियम विरूद्ध कार्य है,।





