बिजली बिल का मामला पहुंचा थाने

बिजली बिल का मामला पहुंचा थाने

अनुराग आचार्य (व्योरोचीफ :अंगुल) 

टाटा पावर नाम से दिए गए मिथ्या बिल के संदर्भ में महिला पहुँची थाने। 
तालचर प्रखंड़ अंतर्गत आनेवाले बनमालीपूर गाँव के गीतांजली सामल नामक महिला के घर में टाटा पावर बिद्युत कंपनी की ओर से ₹90,000 का बिल भुगतान करने को कहा गया। 
महिला के मुताबिक कुछ लोग उक्त महिला के घर में किरायेदार के रूप में रहते थे जिन्हे महिला द्वारा घर खाली कराए जाने के कारण बदले की भावना से बिद्युत कंपनी के साथ मिलकर 90,000 का बिल दिया गया है, और उसके घर की बिजली भी काट दी गई है। 
इस संदर्भ में बिजली बिभाग के अधिकारियों द्वारा पुछे जाने पर इसे मिथ्या दोषारोपण किया जाना बता रहे है। अधिकारियों के अनुसार महिला द्वारा बताया गया कि बिद्युत बिल का भुगतान ना करने के कारण बिजली काटी गई है।