वरिष्ठ माओवादी कैडर डीभीसीएम राजे कांगे गिरफ्तार

वरिष्ठ माओवादी कैडर डीभीसीएम राजे कांगे गिरफ्तार
वरिष्ठ माओवादी कैडर डीभीसीएम राजे कांगे गिरफ्तार

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कांकेर आई. के. एलिसेला ने बताया है कि विगत कुछ दिनों से प्रतिबंधित एवं गैर कानूनी सीपीआई माओवादी संगठन के उत्तर बस्तर डिवीजन अंतर्गत सक्रिय DVC रावघाट एरिया कमेटी प्रभारी मालती उर्फ राजे उर्फ निर्मला कांगे की गतिविधि की जानकारी मिलने पर पुलिस द्वारा उक्त आसूचना पर तस्दीकी की जा रही थी। इस दौरान दिनांक 11.01.2025 को जिला कांकेर के थाना कोयलीबेड़ा क्षेत्र से मालती उर्फ राजे उर्फ निर्मला कांगे एवं नक्सल सहयोगी/शरण देने वाला श्यामनाथ उसेण्डी को पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार माओवादी मालती उर्फ राजे उर्फ निर्मला कांगे एवं श्यामनाथ उसेण्डी से पूछताछ कर अग्रिम कानूनी कार्यवाही की जा रही है। विस्तृत जानकारी पृथक से दी जाती हैl

पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज, जगदलपुर श्री सुन्दरराज पी. ने बताया है कि पुलिस उप महानिरीक्षक कांकेर रेंज कांकेर श्री अमित तुकाराम कांबले के मार्गदर्शन, पुलिस उप महानिरीक्षक एंव  वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कांकेर  आई. के. एलिसेला के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भानुप्रतापपुर श्री संदीप पटेल एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कांकेर श्री दिनेश कुमार सिन्हा के पर्यवेक्षण में उत्तर बस्तर डिवीजन के एक महत्वपूर्ण तथा बड़े कैडर के माओवादी की गिरफ्तारी किये जाने से क्षेत्र में नक्सल गतिविधियों पर अंकुश लगाने में उल्लेखनीय बढ़त प्राप्त होगी।

गिरफ्तार नक्सली की जानकारी (संक्षिप्त विवरणः नाम/पता/पद)*
मालती उर्फ राजे उर्फ निर्मला कांगे DVCM उम्र 48 वर्ष
निवासी -ग्राम कसईफरसगांव थाना बड़ेडोगर जिला कोण्डागांव (छ0ग0)

 गिरफ्तार नक्सल सहयोगी/शरण देकर रखने वाला की जानकारी (संक्षिप्त विवरणः नाम/पता)

श्यामनाथ उसेण्डी
निवासी - कौड़ोसाल्हेभाट (खासपारा) थाना कोयलीबेड़ा जिला कांकेर।

उल्लेखनीय है कि DVCM राजे कि पति *Senior Maoist Cadre प्रभाकर उर्फ बालमूरी नारायण राव SZCM रैंक के नक्सली को कांकेर पुलिस ने दिनांक: 22/12/2024 को गिरफ्तार किया।

पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज, जगदलपुर सुन्दरराज पी. द्वारा यह बताया गया कि बस्तर संभाग अंतर्गत माओवादियों के विरूद्ध की जा रही प्रभावी कार्यवाही के सिलसिले में वर्ष 2024 में  कुल 925 माओवादी कैडरों की गिरफ्तारी की जाकर उनके ऊपर कानूनी कार्यवाही की जा रही है। DVCM मालती उर्फ राजे उर्फ निर्मला कांगे  और DKSZC member प्रभाकर राव उर्फ बालमूरी नारायण राव की गिरफ्तारी नक्सल विरोधी अभियान की दृष्टिकोण से पुलिस बल को प्राप्त एक निर्णायक बढ़त  है।