बालिका सशक्तिकरण कार्यक्रम का चित्ताकर्षक समापन

बालिका सशक्तिकरण कार्यक्रम का चित्ताकर्षक समापन

अनुराग आचार्य (व्योरोचीफ) 

तालचेर में विगत चार सप्ताह से चली आ रही एनटीपीसी/टीटीपीपी में बालिका शक्तिकरण का समापन आकर्षक कार्यक्रम के साथ संपन्न हुआ। तालचेर में विगत चार सप्ताह से चली आ रही बालिका सशक्तिकरण कार्यक्रम के अंतिम दिन की शाम को तेज आंधी के बावजूद कार्यक्रम का भव्य समापन हुआ।

कार्यक्रम का आरंभ दीप प्रज्वलित कर एवं बालिकाओं द्वारा परिचयात्मक ओडिसी नृत्य प्रस्तुत कर किया गया। जिसके बाद कार्यकारी निदेशक गौतम देव ने अपने भाषण में कहा कि एनटीपीसी ने इस कार्यक्रम के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों के विकास के लिए एक मजबूत आधार स्थापित किया है।
 इसमें साधारण प्रबंधन योजना आरके सिंह, प्रबंधक चंदर शेखर, प्रबंधक कौशिक मंडल, सीआईएसएफ के अधिकारी, सागरिका महिला क्लब की सदस्य, स्थानीय स्कूल और कॉलेजों के प्रधानाचार्य, सभी श्रेणी के कर्मचारी और परिवार, यूनियन कार्यकर्ता,बच्चो के माता-पिता उपस्थित थे।इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।

 बच्चों द्वारा प्रदर्शित दिशात्मकबोध नृत्य, भांगड़ा नृत्य, संबलुरी नृत्य और बेटी बचाओ जैसे मनमोहक कार्यक्रमों ने सभी का मन मोह लिया।