गैरकानूनी तरीके से केंदूपत्ता लेजाते दो गिरफ्तार
गैर कानूनी तरीके से केंदूपत्ता लेजाते वनविभाग के हाथो दो धराए,
बिसरा स्थित वन विभाग कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार बोलरो पिकअप वैन क्रमांक "डब्लू बी 31 5002"में केन्दूपत्ता लादकर ओड़िशा के सुंदरगढ़ जिले में स्थित बामडा़ से राउरकेला, बिसरा,झारखंड़ राज्य होते हुए पश्चिम बंगाल के चुरचुरा ले जाया जा रहा था कि गुप्त सूचना के आधार पर बिसरा वन विभाग कार्यवाही करते हुए बिसरा प्रखंड़ के कुकडा़गेट के निकट केन्दूपत्ता लदे वाहन के साथ प्रमोद बनर्जी और दया किसान नामक दो व्यक्तियों को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है।





