बंद घर में चोरी करने वाले पुलिस के हत्थे चढ़े
सुभाष गुप्ता ( संवाददाता )
राउरकेला :
पुलिस ने सुंदरगढ़ जिला के राउरकेला शहर में कार के जरिये चोरी करने वाले चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है I आज राउरकेला के सेक्टर 7 थाने में हुए पत्रकार सम्मेलनी में अपर पुलिस अधीक्षक ( एडिशनल एस.पी ) संग्राम केशरी बेहेरा ने पत्रकारों को इस बात कि जानकारी दी | श्री बेहरा द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार बिगत 22/05/2021 को सेक्टर-7 थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले प्रीति पद्मा दास के सेक्टर-6 स्थित निवास क्वाटर क्रमांक B/96,पर प्रीति पद्मा दास के काम पर जाने के बाद अपराह्ण करीब 3. 30 बजे तारातारिणीपल्ली सेक्टर -6 निवासी निर्मल घोष, (21), पिता सत्यभामा घोष,नामक ब्यक्ति सेक्टर-19 थाना क्षेत्र के सेक्टर 20 में क्वाटर क्रमांक ए/4 निवसी राजू मुखी,के साथ मिलकर राजू मुखी के मारुती सेलेरियो कार क्रमांक ओडी 14एस -5802 में सवार होकर श्रीमती दास के क्वाटर पर पहुंचे जिसे बाहर से ताला लगा कर बंद किया गया था | अभियुक्त निर्मल घोष, ताला तोड़ कर घर के अंदर दाखिल हुआ और घर में रखा 2 सोने की चैन, 2 सोने की चूड़ियां, सोने की अंगूठी, हाथ घडी, एक निकोंन डिजिटल कैमरा चुरा कर बाहर खड़ी कार से फिर दोनों फरार हो गए I

उसके बाद उन्होने चोरी की गयी सोने को बेचने के लिए, सोना व्यापारी प्रकाश पात्र,निवासी - क्वार्टर क्रमांक सी /195, सेक्टर -7, को सम्पर्क किया और चुराए गए सोने के आभुषणो को 1लाख 3हजार रुपए में बेच दिया Iपुलिस को तफ्तीश के दौरान विशेष सूत्रों से मिली सुचना के आधार पर उनको पकड़ कर कड़ाई से पूछताछ करने पर उन्होने अपना जुर्म कबूला और उनके निशानदेही पर चोरी की गयी समानो को जब्त किया | साथ ही चोरी के आभूषणों को खरीदने वाले व्यापारी को भी पुलिस द्वारा पकड़ा गया है I उसके पास से सोने को बिस्कुट के आकर में जब्त किया गया है, जिसे स्वर्ण ब्यौसाईं गला कर बिस्कुट के आकर में रखा था I
उनके पास से जब्त किये गए समानो में-
1.चोरी के उपयोग में लाई गई कार मारुती सेलेरिओ ओडी 14एस -5802,
2. 39 ग्राम सोने का बिस्कुट,
3. Nikon डिजिटल कैमरा,
4. Titan हाथ घडी,
5. नगद 53, 000, रुपए. पुलिस द्वारा बरामद किया गया |





