दो वाहनो में हुई आमने सामने की टक्कर में चालक गंभीर रूप से घायल

दो वाहनो में  हुई आमने सामने की टक्कर में चालक गंभीर रूप से घायल

अनुराग आचार्य (व्योरोचीफ) 

तालचेर में सड़क दुर्घटनाओ का सिलसिला बदस्तूर जारी है। आज फिर एक दुर्घटना की खबर सामने आई है। ट्रक और टाटा एसी आमने सामने टकराई इस दुर्घटना में दोनो वाहनो को क्षति पहुँची है,इस दुर्घटना में टाटा एसी का चालक गंभीर रूप से घायल हो गया है। 
प्राप्त सूचना के अनुसार तालचेर सदरथाना अंतर्गत आनेवाले साप्ताहिक सनीहाट चौक के निकट टाटा एसी -पंजीकरण संख्या ओडी 35डी 8639, और ट्रक - पंजीकरण संख्या ओआर 19जी-8513 में आमने सामने की टक्कर हो गई। 
इस टक्कर में ट्रक को मामूली क्षति पहुँची है वही, टाटा एसी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हुई हैं। टाटा एसी आगे से दब जाने के कारण चालक उक्त वाहन में फंस गया था। जिसे निकालने के लिए गैस कटर की मदद से टाटा एसी का केबिन का कुछ हिस्सा काटा गया। चालक को गंभीर अवस्था में तालचेर के मंडपाल सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।