इलेक्ट्रॉनिक दुकान में लूट क्या नुआगाँव में डकैतो की वापसी हो रही है
झारखंड सीमावर्ती क्षेत्र नुआगाँव प्रखंड़ अंतर्गत आनेवाले पंचायत के नुआगाँव बाजार स्थित राउत इलेक्ट्रॉनिक से बीते कल गुरूवार की संध्या 6.00 बजे दो बदमाशों ने तमंचे की नोक पर 10 मोबाइल और दस हजार रुपये नकद लूट लिए।
गुरूवार के दिन नुआगाँव हाट होने के बावजूद हाट में स्थित भीड़ भाड़ वाले इलाके में राउत इलेक्ट्रॉनिक नामक दुकान से संध्या के 6.00 बजे तमंचे की नोकपर लूटकांड़ को अंजाम देना यह दर्शाता है कि नुआगाँव अंचल में बदमाशों की वापसी हो चुकी है।
ऐसी खबर सूनने को मिल रही है कि कुल चार युवक थे जिनमें से दो युवक जिनकी मोटरसाइकिल एक खाली पडे़ जगह पर रखी हुई थी दुकान में लूट की घटना को अंजाम दिया और अन्य दो युवक मोटर साइकिल में सवार दूर खड़े थे जो इन दोनों को कवर कर रहे थे।
ऐसा अंदाजा लगाया जा रहा है कि लूट की घटना को अंजाम देने के बाद युवक गोलदारू / जोकेता की ओर तेजी से फरार हो गए। पर वास्तव में किस ओर भागे बतापाना मुश्किल है।इस लूटकांड़ में शामिल युवको की अबतक कोई सुराग नहीं लग पाया है।





