पडोसन की हत्या करने वाला हत्यारा गिरफ्तार

पडोसन की हत्या करने वाला हत्यारा गिरफ्तार
पडोसन की हत्या करने वाला हत्यारा गिरफ्तार

सुंदरगढ़ जिला अंतर्गत आनेवाले बिसरा प्रखंड़ के बिसरा पंचायत क्षेत्र में बुदुलजोर ग्राम के एक 40 वर्षीय व्यक्ति ने 45 वर्षीय महिला की हत्या कर दी थी। इस मामले में हत्या कारी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। और शव को अपने कब्जे में लेकर शवपरिक्षण के लिए भेज दिया गया है। 

सूत्रो से प्राप्त जानकारी के अनुसार बिसरा पंचायत क्षेत्र के बुदुलजोर में सोमा ओराम नामक 40 वर्षीय व्यक्ति ने अपने पडोस में रहने वाली 45 वर्षीय हवरी तिग्गा की फरसे से हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि सोमा ओराम की मानसिक स्थिति ठीक नही है और हवरी तिग्गा उस वक्त घर में अकेली थी। 

बिसरा थाना की पुलिस छानबीन कर रही है। पुलिस की जाँच पडताल के बाद ही हत्या के कारण का खुलासा हो पाएगा।