क्यो नष्ट किए जा रहे है हरेभरे पेड़
एक तरफ सरकार, स्वयंसेवी संस्थाएं, व समाजसेवीयो द्वारा धरती को हराभरा रखने के लिए निरंतर पेड़ लगा रहे है वही कुछ असामाजिक लोग पेडो़ को नष्ट करने में लगे हुए है।
ऐसा ही नजारा बंडामुंडा़ अंचल के भूत बंगला ग्वाला खटाल में देखा गया जहाँ,एक कतार में लगाए गए हरे भरे पेडो को उजाड़ दिया गया है, यही नही पास ही लगे बागीचे से भी अपरिपक्व पेडो़ को काट लिया गया है।
जरा गौर से देखिए इन उजडे़ और काटे गए पेडो़ को इनसे कोई इमारत या बेशकीमती साजो सामान नही बनने थे इन्हे बर्बाद किया गया तो केवल सरारत बस।
जिसने भी ऐसा किया है उनसे एक ही सवाल है क्या किसी भी इंसान को ऐसी शरारत शोभा देती है।





