आरडब्लुएसएस पर करोडो़ रूपये के गबन का आरोप

आरडब्लुएसएस पर करोडो़ रूपये के गबन का आरोप

अनुराग आचार्य (व्योरोचीफ) 

अंगुल जिला के तालचेर में कांग्रेस पार्टी ने एक पत्रकार सम्मेलन का आयोजन कर ग्रामीण जलापूर्ति एवं स्वच्छता विभाग पर करोडो़ रुपये के गबन करने का आरोप लगाया है। 

जानकारी के मुताबिक ग्रामीण जल आपूर्ति एवं स्वच्छता विभाग (आरडब्ल्यूएसएस) को 
2014 से 2021 तक ग्रामीण जलापूर्ति व्यवस्था के लिए विभिन्न फंड से 20 करोड़ रुपये दिये गये हैं, लेकिन ग्रामीण जलापूर्ति एवं स्वच्छता विभाग  द्वारा 11 सौ करोड़ रुपये से अधिक खर्च किये गये हैं।  कांग्रेस ने सूचना के अधिकार कानून के तहत सारी जानकारी मिलने के बाद इस मामले में पैसों की हेराफेरी का आरोप लगाते हुए सरकार से उचित जांच कराने और तुरंत कार्रवाई करने की मांग की है।
कांग्रेस ने यह आरोप लगाया है कि करोडो़ रुपये खर्च करने के बाद भी ग्रामीण जलापूर्ति एवं स्वच्छता विभाग लोगों तक सटीक रूप में पानी पहुंचाने में विफल रहा।