ट्रेन की चपेट में आकर क्षत विक्षत हुआ अंजान व्यक्ति

ट्रेन की चपेट में आकर क्षत विक्षत हुआ अंजान व्यक्ति

रामप्रवेश चौधरी (संपादक) 

मंगलवार की रात 10  बजे के करीब राजगांगपुर रेलवे स्टेशन और सोनाखान के बीच रेल पटरी पर एक दर्दनाक हादसा देखने को मिला। प्राप्त जानकारी के अनुसार समलेस्वरी एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आकर एक अधेड़ व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई ।  यह ट्रेन दुर्घटना राजगांगपुर और सोनाखान रेलवे स्टेशन  के बीच भीखापाड़ा गांव के पास घटी , आज सुबह उधर से गुजर रहे कुछ लोगों ने पटरी पर क्षत विक्षत अवस्था में इधर उधर बिखरी  एक युवक की कटी हुई लाश पड़ी देखकर लोग सहम से गए , थोड़ी देर के बाद वहां पटरी पर पड़े लाश को देखने गांव के लोगों की भीड़ जुटने लगी। घटना की सूचना गांव वालों ने राजगांगपुर रेलवे स्टेशन मास्टर को दी खबर पाकर तत्काल मौके पर राजगांगपुर रेलवे पुलिस पहुंचकर पटरी पर पड़े शव को अपने कब्जे में लेते हुए मामले की छानबीन में जुट गई। व्यक्ति का शव बुरी तरह से कट कर क्षत विक्षत अवस्था में इधर उधर पटरी पर बिखर गया था। मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। मृतक की उम्र अंदाजन 50 वर्ष बताई जा रही है ,उसकी ऊंचाई 5.4 इंच , गोल चेहरा, गेहूंवा रंग , बताया जा रहा है, मृतक के शरीर में कोई पोशाक नहीं थी । क्षत विछत अवस्था में विखरी हुई मृत व्यक्ति के शरीर को राजगांगपुर सरकारी अस्पताल के शवगृह में रखा गया है ।