बंडामुंडा सेक्टर-ए के बस्तीवासियों ने पुनर्वास से पहले मकान नहीं तोड़ने की उठाई मांग
बंडामुंडा सेक्टर-ए के बस्तीवासियों के पुनर्वास की मांग को लेकर बंडामुंडा मंडल अध्यक्ष के नेतृत्व में भारत सरकार के केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री जुएल ओराम से शिष्टाचार भेंट कर क्षेत्र की समस्याओं से अवगत कराया।
बस्तीवासियों ने केंद्रीय मंत्री को ज्ञापन सौंपते हुए मांग की कि बंडामुंडा सेक्टर-ए के निवासियों के पुनर्वास की समुचित व्यवस्था किए बिना रेलवे प्रशासन द्वारा किसी भी मकान को न तोड़ा जाए। ज्ञापन में कहा गया कि क्षेत्रवासी विकास कार्यों के विरोधी नहीं हैं और रेलवे के विकास कार्यों में पूरा सहयोग देना चाहते हैं, लेकिन प्रभावित परिवारों के पुनर्वास एवं वैकल्पिक आवास की व्यवस्था सुनिश्चित किए बिना मकानों को तोड़े जाने से अनेक गरीब एवं मध्यमवर्गीय परिवार बेघर हो जाएंगे।बस्तीवासियों ने केंद्रीय मंत्री से आग्रह किया कि वे इस मामले में हस्तक्षेप कर रेलवे प्रशासन को निर्देशित करें कि पुनर्वास की समुचित व्यवस्था होने तक किसी भी परिवार के मकान पर कोई कार्रवाई न की जाए।
केंद्रीय मंत्री श्री जुएल ओराम ने बस्तीवासियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और आश्वासन दिया कि वे मामले का परीक्षण कर संबंधित अधिकारियों से आवश्यक चर्चा करेंगे।प्रतिनिधिमंडल ने क्षेत्रवासियों के हितों की रक्षा, न्यायोचित पुनर्वास तथा मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए समस्या के शीघ्र समाधान की भी मांग की।इस अवसर पर अशोक कुमार हलवाई, दुकानाथ चौधरी, देवेंद्र दास ,बदल,श्रीन राव,परमोद सिंह,बीरेंद्र सिंह,रमेश ठाकुर,मि.स राव,से.किरण राव,सुशांतो दस, उर्मिला, पिंकी मित्र,गुरबाणी दस,जयंती दस,अनामिका दस,टूना दस,सरला मुखी,तुलसी मुखी गायत्री जेना,सत्यजीत प्रधान, प्रह्लाद तांती, मुकलेश सिंह,राहुल मित्रा सहित अन्य स्थानीय प्रतिनिधि एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।





