निरिक्षण के दौरान अधिकारियो के समक्ष रखी गई बस्तीवासियों की समस्या

राजीव कुमार (संवाददाता)

दक्षिण-पूर्व रेलवे चक्रधरपुर रेल मंडल के अंतर्गत आने वाले बिसरा रेलवे स्टेशन से होकर गुजरने वाली तीसरी रेल पटरी का निरीक्षण रेलवे के उच्चाधिकारियों द्वारा किया गया ।

विभागीय उच्चाधिकारियों ने तीसरी रेल पटरी की समिक्षा करते हुए बिसरा स्टेशन से लेकर कुकुडा फाटक तक निरिक्षण किया । इस दौरान पटरी पर सुरक्षा व्यवस्था को गंभीरता से लेते हुवे सक्रियता के तहत पुस ट्रोली के माध्यम से तीसरी रेलपटरी से जुड़े पूल (ओवरब्रिज), एवं पटरी के नीचे बने सुरंग का भी बारी बारी से निरिक्षण किया।

उच्चाधिकारियों की टीम पटरी का निरिक्षण करते हुए जब नयाबस्ती क्षेत्र में पहुची तो दक्षिण-पूर्व रेलवे मेंस तृणमूल कांग्रेस ट्रेड यूनियन के केंद्रीय संयुक्त महामंत्री सह महासचिव जहांगीर हक ने बिसरा स्टेशन से सटे नया बस्ती एवं हासन पुर बस्ती के लोगों की समस्या से  अधिकारीयों को रूबरू करवाया और इसके समाधान के लिए बात-चीत की | जहाँगीर हक ने अधिकारीयों को बताया कि बिसरा अंचल के नया बस्ती एवं हासन पुर बस्ती में बिद्युत संयोग के लिए रेल पटरी के नीचे से बिद्युत तारों को ले जाना होगा जिसके लिए रेलवे की ओर से अनापत्ति प्रमाण पत्र देने की मांग की गई,ताकि इन दोनों बस्तियों में बिद्युत संयोग किया जा सके | एवं पटरी को पार कर मुख्य सड़क तक जाने के लिए सुरक्षित सड़क नहीं होने के कारण विद्यार्थियों को घर से विद्यालय आने-जाने के लिए परेशानीयों का सामना करना पड़ रहा है,और परिजन भी किसी अनहोनी की आशंका में चिंतित रहते है |

इस बाबत बस्ती कमिटी की ओर से अधिकारीयों को एक पत्र भी सौपा गया | पत्र सोंपने के दौरान हसनपुर बस्ती कमेटी के एमडी शाहीद, आविद हुसैन, तनवीर खांन, सेराजूद्दीन खांन, एमडी फीरोज समेत स्थानीय पंचायत की सरपंच की  उपस्थिती देखी गई । जन प्रतिनिधियों ने बिसरा रेलवे स्टेशन में इस्पात एक्सप्रेस की ठहराव की मांग की |