राउरकेला आबकारी जिला तीन राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित
हर हर शम्भू कुमार चौधरी (मुख्य संपादक)
राउरकेला आबकारी जिला विभाग को अपने उत्कृष्ठ प्रदर्शन के लिए ,तीन राष्ट्रीय पुरस्कार डिजीटल इंडिया गोल्ड़ एवार्ड, स्कोच एवार्ड, ई.गवर्नेंश एवार्ड से नवाजा गया है।
राउरकेला आबकारी विभाग से मिली जानकारी के अनुसार,राउरकेला आबकारी जिला में वर्ष 2021-2022 में कुल 1570 मामले दर्ज किए गए थे,इन मामलो में कुल 1359 गिरफ्तारियाँ हुई थी। इस वर्ष का मामला दर 59% रहा है।
वही चलित वर्ष 2022-2023 में 2495 मामले दर्ज किए गए हैं, जिनमें 2143 गिरफ्तारीयाँ हुई है। चलित वर्ष का मामला दर 65% रहा।
चलित वर्ष में आबकारी विभाग द्वारा ₹ 82747641 की संपत्ति जब्त की गई है। जिनमें 6 कारें, 99 स्कूटी, 83 मोटर साइकिल, 13 आटो रिक्शा, 14 साइकिल, 13 मोबाइल फोन, 3 पिकअप वैन, 1 मार्शल, 1 लूना मोपेड, 1 स्कूटर, 84969 लीटर अवैद्य शराब, 1048480 किलो महुआ जावा, बाहरी शराब 937 लीटर, ताड़ी 2416 लीटर, विदेशी शराब 126 लीटर, पाउच 3880 किलो, महुआ का फूल 232 किलो, गाँजा 368 किलो, ब्राउनसुगर 16.750 ग्राम, नकली बिदेशी शराब 3123 लीटर, स्पिरिट 20 लीटर, जब्त किया गया है।





