ना हो भ्रूण हत्या महिला एकता ग्रुप
विश्व महिला दिवस के अवसर पर सुंदरगढ़ जिला के झीरपानी स्थित साइनिंग क्लब में एकता महिला ग्रुप द्वारा महिलाओं पर केंद्रित एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था ।
कार्यक्रम में नाटृय ,गीत,संगीत के माध्यम से वर्तमान में महिलाओ की बिचारधारा, समाजिक स्थिति का चित्रण किया गया।
महिलाओ द्वारा अभिनीत नाट्य परी कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहा।
यह नाट्य एकता महिला ग्रुप की अध्यक्षा वासमती महान्ती द्वारा रचित व निर्देशित की गई थी इस नाट्य मंचन का मुख्य उद्देश्य कन्या भ्रूण हत्या रोकने के लिए महिलाओ को जागरूक करना था, इस नाट्य को दर्शको ने भी खूब सराहा और आतिथियो ने भी इस शिक्षाप्रद नाट्य के लिए रचनाकार वासमती महान्ती एवं कलाकारो की सराहना करते हुए उनका शुक्रियादा किया ।
इस अवसर पर महिलाओं द्वारा किया नृत्य ने दर्शको का खूब मनोरंजन किया
पत्रकारो से मुखातिब होने पर ग्रुप की सदस्या सुलेखा पती ने महिलाओ की स्वास्थ्य पर जोर दिया, तो अध्यक्षा श्रीमती महांती ने महिलाओ की सशक्ती करण की बात कही
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राउरकेला विधायक शारदा प्रसाद नायक ने महिलाओ के उत्थान के लिए हर संभव मदद करने का अश्वसन दिया।
कार्यक्रम के अंत में अतिथियो द्वारा सभी प्रतीभागीयो को उपहार देकर सम्मानित किया गया ।





