धानापाली निवासी करेंगे चुनाव का वहिस्कार

धानापाली निवासी करेंगे चुनाव का वहिस्कार

मनोहरपुर:

पश्चिम सिंहभुम जिला अंतर्गत आनेवाले धानापाली ग्राम के निवासी लोक सभा और विधानसभा चुनाव का बहिष्कार करने का निर्णय लिया है। स्थानीय ग्रामीणों ने नया पुलिया निर्माण को लेकर एक रैली भी निकाली। 

 मनोहरपुर प्रखंड के कोलपोटका पंचायत अंर्तगत आनेवाले धानापाली ग्राम में रविवार को रैली एवं ग्राम सभा का आयोजन पंचायत ग्रामीण की अध्यक्षता में हुई, जिसमें झारखंड से ओड़िसा राज्य को जोड़ने वाले धानापाली में नए पुलिया का निर्माण ना होने पर  लोक सभा और विधानसभा चुनाव का करने का निर्णय लिया और एक बहिष्कार रैली निकाली गई, एवं गांव के विकास कार्य से जुड़े विभिन्न विंदुओं पर चर्चा हुई।

बैठक में विशेष कर ग्रामीणों ने धानापाली में शिघ्र एक नए पुलिया का निर्माण करने की प्रशासन से मांग की है। चुकी राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा ने पुल का निर्माण कराया था, धानापाली में बना पुराना पुलिया जर्जर व बेकार होने के कारण उसे यातायात के लिए प्रशासन के आदेशानुसार बंद कर दिया गया है। जिससे झारखंड और ओड़िसा सीमांचल क्षेत्र में रहने वाले ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। प्रतिदिन व्यापार के साथ स्वास्थ्य सुविधा के लिए एकमात्र उड़ीसा के राउरकेला सरकारी अस्पताल जाना होता है। जहां आने जाने के लिए धानापाली पुल सुविधाजनक था ,

ओड़िसा के जराईकेला,बिश्रा,राउरकेला आने जाने के लिए यहां के ग्रामीणों को भाया मनोहरपुर या भाया कोलपोटका होकर बिश्रा, जाना पड़ रहा है.जिससे लोगों का काफ़ी समय और धन बर्बाद हो रहा है। आज ग्रामीणों ने अपनी आवाज़ बुलंद करते हुए जमकर नारे बाज़ी की.तथा पुल नहीं तो वोट नहीं आदि नारे के बीच आगामी लोकसभा चुनाव का बहिष्कार करने का सभी ने एक स्वर में अवाज बुलंद की।इस मौके पर स्थानीय ग्रामीणों में मधुसूदन महतो,जगन्नाथ महतो,अजित तिर्की,सोनू कुम्हार,भरत महतो,रोईदास महतो,मदन कुमार महतो,नरेश महतो,किशोर तिग्गा,सुदर महतो, सुरेश महतो समेत सैकड़ों की संख्या में महिला,पुरुष उपस्थित थे।