थार से एटीएम उखाड़ ले गए लुटेरे
लूट के इरादे से थार से एटीएम उखाड़ने के बाद सड़क पर फेंककर हुए फरार हुए लुटेरे।घटना की जांच पड़ताल में जुटी पुलिस।
ओडिशा के बालेश्वर जिले में देर रात फिल्मी अंदाज में एटीएम लूट की जाने की वारदात सामने आई है।पूरा मामला खैरा थाना का है।
सुत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार खैरा थाना क्षेत्र के तुड़िगड़िया चौक स्थित एक एटीएम को पांच बदमाशों ने थार से उखाड़कर ले गए।
जानकारी के अनुसार, बदमाश देर रात थार से पहुंचे और एटीएम मशीन को रस्सी से थार के पिछले हिस्से में बांध दिया। इसके बाद कार से जोरदार तरीके से खींचकर एटीएम को उसकी जगह से उखाड़ लिया और घसीटते हुए काफी दूर तक ले गए।
जिसके बाद एटीएम मशीन को तुड़िगड़िया चौक के पास सड़क पर फेंककर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही खैरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है तथा बदमाशों की पहचान करने का प्रयास कर रही है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि लुटेरे एटीएम से नकदी निकालने में सफल हुए या नहीं। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।





