तिलकानगर के स्कूल और मंदिर की हुई सफाई

तिलकानगर के स्कूल और मंदिर की हुई सफाई

राउरकेला के तिलकानगर स्थित फुलबाडी़ सरकारी विद्यालय और बटेश्वर मंदिर में सफाई अभियान चलाकर पूरे परिसर की सफाई की गई। 

इस सफाई अभियान में तिलकानगर व आसपास के समाज सेवियो ने भाग लेकर अपने हाथ से विद्यालय और मंदिर परिसर की सफाई की,इस सफाई अभियान में तिलकानगर के समाजसेवी संतोष राजन, गणेश चौधरी, उत्कलमणी विद्यालय के प्रधानाध्यापक प्रेमलाल चौधरी, बंडा़मुंडा़ के शिक्षक व समाजसेवी शाशाधर पंडा़, बीजद की महिला नेत्री अशामणी दास, व अन्य सहयोगीयो में शिशिर साहू, सुमन पात्रो, रघु भूमिज, रवि सवाई, रवि सामंत राय, प्रभात बारीक आदि लोगो का प्रमुख योगदान रहा।